फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दवा कंपनी के कर्मचारी ने बाथरूम में अंगीठी का धुआं भरकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Wed, 05 Nov 2025 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: कर्मचारी लव कुमार बाथरूम के अंदर मृत मिले थे। बाथरूम में धुआं भरा था और जली हुई अंगीठी भी थी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल थाना क्षेत्र के न्यू विष्णु गार्डन कॉलोनी में रहने वाले एक फार्मा कंपनी के क्वालिटी कंट्रोलर ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। उसने बाथरूम के अंदर अंगीठी जलाकर धुआं भरा और फिर वहीं लेट गया। मौत से पहले उन्होंने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से जान देने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां लव कुमार (40) निवासी अरिहंत पार्क न्यू विष्णु गार्डन कॉलोनी कनखल बाथरूम के अंदर मृत मिले। लव कुमार सिडकुल की एक कंपनी में क्वालिटी कंट्रोलर थे। बाथरूम में धुआं भरा था और जली हुई अंगीठी भी थी। आशंका है कि कोयले की अंगीठी से निकलने वाली गैस से दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई।

कुछ समय से उनकी पत्नी बच्चों को साथ मायके में रह रही थी। लव कुमार ने आत्महत्या करने से पहले व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी को संदेश भेजा था कि वह कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से मरने जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Rishikesh: मस्तराम घाट पर नहाते समय डूबा बीबीए का छात्र, दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से आया था घूमने

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शेयर बाजार में नुकसान से थे परेशान
पुलिस अफसरों ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान और कर्ज के दबाव को आत्महत्या का कारण बताया गया है। पुलिस जांच में भी सामने आया है कि लव कुमार ने शेयर बाजार में काफी रकम निवेश की थी जिसमें उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इसके चलते उन पर कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें अपना मकान तक बेचना पड़ गया। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें