आरोप निराधार, जांच में हो जाएगा सबकुछ साफ: रविंद्रपुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने इस मामले में कहा कि ये आरोप बिल्कुल निराधार और गलत हैं। जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। रही बात रसीदों पर फोटो लगाने की तो एक बात मैं बता दूं कि मां मनसा देवी मंदिर के नाम पर तमाम लोग श्रद्धालुओं से चंदे के नाम पर नकली रसीदों से वसूली करते आ रहे थे। मैं ट्रस्ट का अध्यक्ष हूं तो इसलिए रसीदों पर फोटो छापी गई। हमारा पूरा पैसा समाज हित में लगता है। कोई निजी उपयोग नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर के चंदे की जो रसीदें हैं वो मुख्य कोषाधिकारी के यहां से जारी होती है।