फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सिडकुल स्थित हेवल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Thu, 22 Apr 2021 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
हावेल्स फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल स्थित पंखे बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर ढाई बजे के लगभग सिडकुल स्थित हेवल्स फैक्टरी के डस्ट में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर स्टेशन सिडकुल को दी गई। आग भयंकर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई।

पानी कम रहने की वजह से फायर स्टेशन मायापुर, कुंभ मेल की लालजी वाला और टिबड़ी यूनिट से गाड़ियां मंगाई गई, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि फैक्टरी के डस्ट में आग लगी थी। आधे घंटे के मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हेवल्स के एचआर हैड संदीप पराशर ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। फैक्टरी के किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं है। आर्थिक रूप से भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें