डेंगू से पीड़ित बालक हरिद्वार रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को बुखार से पीड़ित एक बच्चे को लेकर आए परिजनों ने जैसे ही उसकी जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चे को हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नालिंद असवाल ने बताया कि हर रोज ओपीडी में 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। प्रत्येक मरीज का ब्लड लेकर जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को कस्बे के एक मोहल्ले से एक दंपती अपने 12 वर्षीय बेटे को बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि जब उसका टेस्ट किया गया तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। बालक की हालत ठीक न होने के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।