फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Dev Suman University: धनौरी के दो कॉलेजों में फ्लाइंग टीम ने मारा छापा, नकल करते पकड़े गए 24 बच्चे

Fri, 24 Mar 2023 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बड़ी संख्या में नकल करने का मामला सामने आने पर फ्लाइंग टीम के सदस्य भी हैरत में पड़ गए। नकलची बच्चों की कापियों लेकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
नकल करते पकड़े गए छात्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में धनौरी के एक कॉलेज में 22 और दूसरे में दो बच्चे नकल करते पकड़े गए हैं। कॉलेजों में एमएससी की परीक्षाएं चल रही थीं। फ्लाइंग टीम की ओर से की गई कार्रवाई में परीक्षा केंद्र में छात्र पर्चियों से नकल करते हुए मिले।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

इन दिनों श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए विवि की ओर से फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है। शुक्रवार को प्रथम पाली में धनौरी पीजी कॉलेज धनौरी में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान की परीक्षा में एक साथ 22 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नकल करने का मामला सामने आने पर फ्लाइंग टीम के सदस्य भी हैरत में पड़ गए। नकलची बच्चों की कापियों लेकर सील कर दिया गया। शाम की पाली में भी धनौरी के ही हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में एमएससी के तृतीय सेमेस्टर में दो नकल करते मिले।

उनकी कापियों को भी सील कर दिया गया। फ्लाइंग टीम के संयोजक प्रोफेसर युवराज सिंह ने बताया कि सूचना विवि प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें