इसके अलावा 14737 भिवानी से दिल्ली, 14738 दिल्ली से भिवानी, 4090 हिसार से नई दिल्ली, 4089 नई दिल्ली से हिसार, 14732 बठिंडा से पुरानी दिल्ली किसान एक्सप्रेस, 4453 नई दिल्ली से जींद, 4454 जींद से नई दिल्ली की स्पेशल मेमो ट्रेन नौ व 10 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
आरक्षण करया है तो पैसा मिलेगा वापस
ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी जा रही है। उधर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने की बाबत यात्रियों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया है। वह अपना पैसा वापस ले सकते हैं।