डेंंगू संदिग्ध किशोरों की मौत दो सप्ताह पहले हुई
अस्पताल में दो सप्ताह पहले डेंगू संदिग्ध किशोरों की मौत भी हुई थी। दोनों किशोर पीआईसीयू में भर्ती थे। इन दोनों को डेंगू शॉक सिंड्रोम हुआ था। इसमें एक किशोर इलाज के लिए आया तो कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे किशोर को तीन से चार दिन भर्ती करके इलाज किया गया था।
अस्पताल प्रशासन के निर्देश हैं कि मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। इस बारे में पता करते हैं कि रिपोर्ट सौंपने में देरी क्यों हुई है।
डॉ. अनुराग अग्रवाल, एमएस, दून अस्पताल
दून अस्पताल से मरीजों की मौत की कोई रिपोर्ट हमारे पास नहीं आई है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग अस्पताल से जानकारी लेगा।
डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून
विकास नगर में रैपिड जांच ही होती है। मरीजों की एलाइजा जांच नहीं होती है क्योंकि सैंपल देहरादून लाने पड़ेंगे। रैपिड पॉजिटिव के आधार पर ही मरीजों का इलाज किया जाता है।
डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून