स्टेप बाई स्टेप लगेंगे कैमरे
जिलेभर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्टेप बाई स्टेप लगाए जा रहे हैं। एक श्रेणी में प्रमुख चौराहे, एक में हाईवे, एक में गंगा घाट और यात्री बाहुल्य क्षेत्र, एक में बाजार, एक में शहर के अन्य हिस्से शामिल किए गए हैं। आपराधिक घटना होने पर सीसीटीवी से तुरंत आसानी से पहचान कर आरोपियों की धरपकड़ की जा सके, इन सब चीजों को ध्यान में रखकर और अधिक कैमरे लगाने का काम चल रहा है।
सीसीटीवी कैमरे वर्कआउट करने में बेहद अहम साबित हो रहे हैं। पूरे जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों से सीसीआर से निगरानी होती है, लेकिन अब कैंप कार्यालय में भी इसका सिस्टम लगाया गया है। हर गतिविधि पर कैमरों से निगरानी की जा रही है। जल्द ही और अधिक हाईटेक कैमरे लगवाए जाएंगे।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार