उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मेयर अनीता शर्मा से बात करने तक को तैयार नहीं हैं। अधिकारी उनके फोन नहीं उठाते। भाजपा नेताओं के इशारे पर कर्मचारियों को इधर-उधर किया जाता है।
नाले की सफाई नहीं हुई तो बरसात में शहर के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि घाटों से निकाले गए कचरे के ढेर रोड़ीबेलवाला में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपा से मिले हुए हैं जिसका परिणाम यह है कि दो मार्च की बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग जो एक सप्ताह के अंदर तैयार कर विभागाध्यक्षों, पार्षदों को उपलब्धि करा दी जानी चाहिए अभी तक तैयार नहीं है।
जब से मैं मेयर बनी हूं तब से नगर निगम द्वारा असहयोगात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। लेकिन हम जनता के प्रति जवाबदेह हैं और उनकी भलाई के लिए हमेशा काम करेंगे। हम पहले दिन से अपनी जैब से रुपए खर्च कर शहरवासियों के हित में काम करवा रहे हैं और ऐसा ही करते रहेंगे। अगर इसके लिए हमें भीख मांगने की जरूरत भी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
- अनीता शर्मा, मेयर हरिद्वार