आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर की शाम पति और उसके परिवार के सदस्यों ने भारती को पेट्रोल डालकर जला दिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला 70 फीसदी तक झुलसी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। भारती ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात बताई है। किसी के प्रताड़ित करने से भी इन्कार किया है। हालांकि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दोषियों को दिलाएंगे कठोर सजा : कंडवाल
इस मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरमैन कुसुम कंडवाल ने प्रकरण की शिकायत मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को मामले की जांच करने और आरोप सही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कंडवाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। हर दोषी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।