फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः निरंजनी अखाड़ा की 52 गज ऊंची धर्मध्वजा हुई स्थापित, हुआ महाकुंभ का आगाज, तस्वीरें...

Sat, 27 Feb 2021 06:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
धर्म ध्वजा की गई स्थापित - फोटो : अमर उजाला
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की धर्मध्वजा विधि-विधान से स्थापित होने के साथ अखाड़े में महाकुंभ का आगाज हो गया। साधु-संतों ने बैंड बाजे के साथ 52 फिट ऊंची धर्मध्वजा का पूजन किया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ धर्मध्वजा फहराई गई। कार्यक्रम में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और मेला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ड्रोन से निगरानी रही। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर प्रांगण में सुबह 8.30 बजे पूजा-अर्चना शुरू हुई। संतों ने धर्मध्वजा का विधि विधान से मोरपंख, रुद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से पूजन किया। इसके बाद संतों ने हर हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजों की धुन पर धर्म ध्वजा स्थापित की। निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा कि धर्मध्वजा अखाड़ों की धार्मिक पहचान है। इसकी स्थापना के साथ कुंभ का आगाज हो जाता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्रगिरि ने कहा कि कुंभ में भूमि पूजन कर धर्मध्वजा स्थापित करने की परंपरा है। कुंभ क्षेत्र में जाने के बाद अखाड़ा सबसे पहले भूमि पूजन करते हैं। उसके बाद धर्मध्वजा स्थापित होती है। धर्मध्वजा का दंड 52 हाथ का होता है, जिसमें जनेऊ की 52 गांठें होती हैं।

माघ पूर्णिमा 2021: गंगा स्नान आज, रात में ही हरिद्वार पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु, घाटों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

2 of 5
धर्म ध्वजा की गई स्थापित - फोटो : अमर उजाला
ये अखाड़ों की 52 मणियों का भी प्रतीक होती हैं। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन की परंपरा है कि धर्मध्वजा की स्थापना में अखाड़ा के आठों श्रीमहंत मौजूद नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धर्म ध्वजा की गई स्थापित - फोटो : अमर उजाला
ये श्रीमहंत पेशवाई के बाद ही छावनी में प्रवेश करेंगे। धर्मध्वजा की स्थापना के बाद इसकी रक्षा की जिम्मेदारी नागा संन्यासियों की होगी।

4 of 5
धर्म ध्वजा की गई स्थापित - फोटो : अमर उजाला
निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई तीन मार्च को एसएमजेएन पीजी कॉलेज स्थित छावनी से निकाली जाएगी। पेशवाई ऐतिहासिक होगी और इसमें उत्तराखंड के लोक संस्कृति की झलक के साथ कोविड बचाव का संदेश भी दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्म ध्वजा की गई स्थापित - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान महंत दामोदर दास, महंत ललितानंद, महंत रविपुरी, स्वामी राजपुरी, दिगंबर राकेश गिरि, नीलकंठ गिरि, आनंद गिरि, गंगा गिरि, सुखदेव पुरी, राजेंद्र भारती, बलवीर पुरी, राजेंद्र गिरि, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें