फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2021: अब मार्च में निकलेंगे धर्मध्वजाओं के नए मुहूर्त, दोबारा घोषित होंगी तिथियां 

Tue, 13 Oct 2020 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

12 वर्ष बाद आने वाले प्रत्येक कुंभ महापर्व का कोई आयोजन अब अक्तूबर से फरवरी तक नहीं होगा। जनवरी से शुरू होने वाले स्नान पहले ही मार्च तक स्थगित किए जा चुके हैं। धर्मध्वजाओं के नए मुहूर्त पहली मार्च से निकाले जाएंगे।

विज्ञापन


कुंभ से पहले प्रत्येक बार अक्तूबर के महीने में रमता पंचों के डेरे पंचपुरी की सीमाओं पर लगते आए हैं। फिर अखाड़ों के मुहूर्तों के अनुसार रमता पंच बड़े बड़े जुलूसों के साथ अखाड़ों की कुंभ मेला छावनियों में प्रवेश करता है।


इन पेशवाइयों को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु उमड़ते थे। इसके बाद सभी अखाड़ों की धर्मध्वजाएं देवताओं के साथ स्थापित की जाती हैं। इससे अखाड़े रोशन होने के साथ ही सभी जगह धार्मिक गतिविधियां और समष्टि भंडारे शुरू हो जाते हैं। इन सभी आयोजनों के लिए समस्त अखाड़े विशेष मुहूर्त निकलवाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आयोजन मार्च तक स्थगित रहेंगे

कोरोना संक्रमण के कारण ये सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि कुंभ के स्नानों के लिए अखाड़ा परिषद और प्रदेश सरकार पहले ही निर्णय ले चुकी है। अब तीन शाही स्नान मार्च और अप्रैल में होंगे। पहले होने वाले सभी आयोजन मार्च तक स्थगित रहेंगे। 

श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि अब सभी निर्णय फरवरी 2021 में लिए जाएंगे। पेशवाइयों और धर्मध्वजाओं की तिथियां नए सिरे से घोषित होंगी। उधर, मार्च में पेशवाई और धर्मध्वजा स्थापना का पहला मुहूर्त निरंजनी अखाड़े ने निकलवाया है। इसकी विधिवत घोषणा शीघ्र की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें