1. गंगा सभा प्रसारण केंद्र, 2. नगर नियंत्रण कक्ष, 3. रेलवे स्टेशन
- पार्किंग में खोया पाया केंद्र : दक्षदीप पार्किंग, सर्वानंद/पावनधाम के समीप, चंडी टापू मीडिया सेंटर, शंकराचार्य चौक, धीरवाली पार्किंग, नीलधारा पार्किंग
- 23 कुंभ पुलिस थानों में खोया-पाया केंद्र बनाए गए थे।
कंट्रोल में लगातार घनघनाते रहे फोन
महाकुंभ मेला के दौरान एक अप्रैल से जारी किए गए मेला कंट्रोल रूप व हेल्पलाइन नंबरों पर 28301 काल रिसीव हुईं। इनमें 1902 पर 1163, लैंडलाइन पर 1284, मोबाइल पर 12500 व 112 पर 13354 कॉल आई। इसमें श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कई चीजों की जानकारी ली।
मेला पुलिस ने अपनी पूरी कोशिश की है कि महाकुंभ मेले में कोई न बिछड़े। इसके लिए पुलिस ने एप भी जारी किया था। इसके साथ ही खोया-पाया केंद्र भी बनाए गए थे। 20 से अधिक खोया-पाया केंद्रों व एप पर 266 लोगों के गुम होने की जानकारी थी। इसके बाद लोगों को मिलवाया गया। वहीं कुछ सामान भी वापस लौटाया गया है।
-प्रदीप कुमार टम्टा, प्रभारी खोया-पाया केंद्र व एप