10 साल से कार्यकर्ता सत्ता से बाहर
सरकार गिराई गई और प्रमुख सूत्रधार कौन-कौन लोग थे, किस-किस तरीके की चीजें थी। वह सबको मालूम है। 10 साल से कार्यकर्ता सत्ता से बाहर हैं। अब कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए भी काम करना पड़ेगा। उसके लिए भी कांग्रेस सबकुछ दे। सियासी जानकारों के मुताबिक हरीश रावत ने हरक सिंह रावत पर निशाना साधा है। हरक के लिए सलाह के सवाल पर हरीश ने कहा कि वह मेरी सलाह मानते तो ये स्थितियां नहीं आतीं और कांग्रेस सत्ता से बाहर नहीं होती।
ये भी पढ़ें...हरक सिंह की फिसली जुबान: उत्तराखंड को कैलाश की जगह पूर्व मंत्री बोल गए कुछ ऐसा कि अब बचाव करने उतरे समर्थक
उधर, हरक सिंह रावत ने भी उसी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया में कहा कि 2016 की बगावत की बात करना ठीक नहीं है। सभी को 2024 लोकसभा चुनाव पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दिक्कत थी तो उसी दिन बोलना चाहिए था, जिस दिन कांग्रेस में शामिल हुआ था। अब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, इन बातों का कोई मतलब नहीं है। इससे पार्टी कमजोर ही होगी।