फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Fri, 18 Nov 2022 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

 मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद अस्पताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग पांच महीने पहले गुलेल से पुलिस कांस्टेबल की आंख फोड़ने का आरोपी और 50 हजार के ईनामी बदमाश देवराज को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


Haridwar: दुष्कर्म का आरोपी निकला बच्चा चोर, दिल्ली-गाजियाबाद से बच्चे चोरी कर देहरादून और बदायूं में बेचे

मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हुई जब पथरी रोह पुल के पास गश्त के दौरान चेतक पुलिसकर्मियों ने पैदल आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस को देखते ही हवाई फायरिंग कर दी और नहर पटरी की तरफ भाग निकले। चेतक कर्मियों की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ ही देर में दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। झाड़ियों के बीच पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो बदमाश ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के दाएं पैर में दो गोलियां लगी।
विज्ञापन


घायल होने के बाद भी बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश की पहचान 25 मई को शिवालिक नगर में गुलेल मारकर कांस्टेबल की आंख फोड़ने वाला मुख्य आरोपी 50 हजार का ईनामी देवराज निवासी मोहल्ला नीलगंगा निकट चुमचुम बाबा की दरगाह उज्जैन मध्य प्रदेश निकला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहीं दूसरी ओर कांबिंग कर फरार बदमाश की तलाश शुरू की गई। शहर से लेकर देहात तक नाकाबंदी कर दिनभर चेकिंग की गई मगर आरोपी पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन




नहर पटरी पर चेतक कर्मी रुटीन चेकिंग कर रहे थे। संदिग्ध दो लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने हवाई फायरिंग और भागने लगे। फोर्स लगाकर धरपकड़ के लिए घेराबंदी की गई। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
- अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें