फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Kumbh 2021 : कुंभ मेला के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 16 Jan 2021 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ताकीद किया कि कुंभ मेला के कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनवरी आखिर तक स्थाई प्रकृति के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। वह मुख्यमंत्री आवास में कुंभ मेला के कार्यों और तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


Haridwar Kumbh 2021 : मेला नियंत्रण भवन पहुंचे जूना अखाड़े के संत, कुम्भ मेले की अधूरी तैयारियों पर भड़के, दिया धरना

उन्होंने अधिकारियों को शेष रह गए कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुंभ मेला के पर्वों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से अपनी सारी व्यवस्थाएं दुरस्त करने को कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं जनता का सहयोग भी लिया जाए। कोविड-19 के मानकों का पूर्णत: पालन कराया जाए। उन्होंने कुंभ के दृष्टिगत व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिये हैं।     

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए मेला प्रशासन के साथ सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। मेला क्षेत्र में मास्क एवं सैनिटाइजर की उचित व्यवस्था हो। कोविड से सतर्कता के लिए भी मेला एवं जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाए। अस्थाई प्रकृति के अवशेष कार्यों को भी जल्द पूरा कर लिया जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

स्थाई प्रकृति के अधिकांश कार्य पूर्ण

सौंदर्यीकरण के कार्य भी समय से पूर्ण किए जाए। सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली ने कहा कि कुंभ मेले से संबधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष तत्काल निर्णय लेते हुए बजट आंवटित किया जा रहा है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि स्थाई प्रकृति के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अवशेष कार्य जल्द पूर्ण हो जाएंगे।

सड़क एवं पुलों से संबधित अधिकतर कार्य पूरे किये जा चुके हैं। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, डॉ. पंकज पाण्डेय, एसए मुरूगेशन, आईजी मेला संजय गुंज्याल एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

दिव्य और भव्य कुंभ के आयोजन में कोई कोताही न बरते: कौशिक

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ मेला श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। कुंभ मेला में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आस्था से संबंधित विभिन्न पक्षों को सामने लाया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दिव्य एवं भव्य कुंभ के आयोजन के संबंध में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें