फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021 : महाकुंभ में ठंडे पड़े हुए हैं शहर के बाजार, संतों के पंडाल लगने से बैरागी कैंप गुलजार, तस्वीरें

Fri, 16 Apr 2021 04:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

हालत यह है कि मेष संक्रांति के शाही स्नान पूरा होने के बाद सड़कों और चौराहों पर 24 घंटे दिखने वाली पुलिस भी वापस होने लगी है।
विज्ञापन
1 of 5
शहर के बाजार ठंडे पड़े हुए हैं - फोटो : अमर उजाला
आस्था का महापर्व महाकुंभ होने के बाद भी शहर के बाजार ठंडे पड़े हुए हैं। इसकी प्रमुख वजह कोरोना का बढ़ता हुआ संक्रमण माना जा रहा है, लेकिन बैरागी संतों के पंडाल लगने से बैरागी कैंप गुलजार हैं। यहां अस्थायी बाजार लगने से लोगों को अच्छा खासा रोजगार मिल रहा है। 

हरिद्वार : अखाड़ों द्वारा कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- अपनी अवधि तक चलेगा मेला

पिछले साल लगे लॉकडाउन से भारी नुकसान झेल रहे धर्मनगरी के व्यापारियों को महाकुंभ से बड़ी आस थी। उन्होंने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने से लॉकडाउन के सारे घाटे की भरपाई के सपने संजोए थे, लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर और एसओपी की सख्ती से सपने-सपने धरे रह गए।

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित, कुंभ से बेहद खतरनाक हो सकते हैं हालात

हालत यह है कि मेष संक्रांति के शाही स्नान पूरा होने के बाद सड़कों और चौराहों पर 24 घंटे दिखने वाली पुलिस भी वापस होने लगी है। अपर रोड, रेलवे स्टेशन रोड, ललतौरा पुल, मध्य हरिद्वार, शंकराचार्य चौक, भीमगोड़ा आदि के जहां सामान्य दिनों में यात्रियों से भरे रहते थे। वहां सन्नाटा छाया है, लेकिन बैरागियों का आखिरी शाही स्नान 27 अप्रैल को होना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देशभर से संत और उनके अनुुयायी छावनियों में ठहरे हैं - फोटो : अमर उजाला
बैरागी भगवान श्रीराम की आराधना करते हैं, इसलिए वह राम नवमी पर्व स्नान पर भी डुबकी लगाएंगे। इसके लिए बैैरागी कैंप में देशभर से संत और उनके अनुुयायी छावनियों में ठहरे हैं। इसलिए यहां अस्थायी बाजार लगने से भीड़ उमड़ रही है। इससे रेहड़ी, ठेहली पर फल, सब्जी और खाने-पीने, कपड़े आदि की दुकानों से रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बैरागी कैंप - फोटो : अमर उजाला
बैरागी कैंप में भले ही व्यापार करने वाले दुकानदारों की अच्छी खासी कमाई हो रही है, लेकिन दुकानदारों के साथ ही खरीदारों की ओर से कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है। न तो लोग मास्क लगाने को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। लोग भीड़ में और बिना मास्क लगाकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे यहां कोविड संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ रहा है।

4 of 5
परिवहन निगम लगातार अपनी आय को बढ़ाने में प्रयासरत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
महाकुंभ मेला के दौरान सोमवती अमावस्या व मेष संक्रांति के स्नानों के दौरान रोडवेज को 20 लाख रुपये की आय हुई है। बसों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए थे। धर्मनगरी में आयोजित महाकुंभ मेले के दो शाही स्नानों ने रोडवेज को काफी राहत दी है। कोरोना काल के बाद से ही परिवहन निगम लगातार अपनी आय को बढ़ाने में प्रयासरत है। ऐसे में दो शाही स्नानों पर रोडवेज की आय दो दिनों में 20 लाख के करीब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहर के बाहर छह बस अड्डे बनाए गए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हरिद्वार डिपो के पास वर्तमान में 83 बसें हैं। इस बसों के शाही स्नान व स्नान पर्वों पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए। बता दें, आठ अप्रैल के बाद बस अड्डों को शहर से बाहरी क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिया गया था। शहर के बाहर छह बस अड्डे बनाए गए थे। एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि मेष संक्रांति व सोमवती अमावस्या के स्नान पर 20 लाख की आय हुई है। हालांकि यह कोई खास नहीं है फिर भी इससे राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें