फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम जोखिम के साथ फायर बॉल से पाया जाएगा आग पर काबू, दूर से ही आग में फेंक सकते हैं फायरकर्मी

Fri, 16 Apr 2021 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

फुटबॉल के आकार की यह खास बॉल आग के संपर्क में आने से खुद फट जाएगी और इसका केमिकल आग बुझा देगा। यह तंग गलियों के अंदर मकानों में ज्यादा कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
1 of 5
बॉल खुदबखुद फटकर आग पर काबू पा लेंगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
फायरकर्मी जल्द ही एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपना जोखिम कम करेंगे। यह सब मुमकिन होगा फायर बॉल नामक उपकरण से। फुटबॉल के आकार की यह खास बॉल आग के संपर्क में आने से खुद फट जाएगी और इसका केमिकल आग बुझा देगा। यह तंग गलियों के अंदर मकानों में ज्यादा कारगर साबित होगा। दरअसल, आग बुझाने के लिए फायरकर्मी अतिजोखिम क्षेत्र में काम करते हैं। कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। यही नहीं बड़े-बड़े उपकरण जब काम नहीं करते तो उन्हें आग के अंदर जाना पड़ता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए अब फायर बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। फायर ब्रिगेड ने इन बॉल को खरीदने के लिए टेंडर जारी किए हैं। ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही शुरूआत में ऐसी 200 से अधिक बॉल बेड़े में शामिल होंगी। यह बंद कमरे की आग में ज्यादा कारगर साबित होगी। फायरकर्मी इसे दूर से ही आग में फेंक सकते हैं। फायर बॉल हल्की और पोर्टेबल होती है जो शुरूआती आग को बुझा सकती है। यह वाटरप्रूफ प्लास्टिक से बनी होती है। इसमें मोनो अमोनियम फॉस्फेट का पाउडर भरा होता है। यह आग के संपर्क में आने पर फट जाती है और इसका यह पाउडर आग बुझा देता है। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉल खुदबखुद फटकर आग पर काबू पा लेंगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस फायर बॉल की कवरेज तो बेहद कम होती है। यह पांच वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल की आग बुझा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बॉल खुदबखुद फटकर आग पर काबू पा लेंगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
लेकिन, यदि एक साथ कई फायर बॉल से यह क्षेत्रफल बढ़ भी जाता है। यह शुरूआती आग मसलन शॉर्ट सर्किट, रसोई में लगी आग आदि को आसानी से बुझा सकती है।

4 of 5
बॉल खुदबखुद फटकर आग पर काबू पा लेंगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
देश में कई जगह अब इसे ट्रेनों में भी लगाया जा रहा है। ट्रेन के एक कंपार्टमेंट में इस तरह की छह बॉल को रखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉल खुदबखुद फटकर आग पर काबू पा लेंगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
यानी अगर डब्बे में आग लगती है तो यह बॉल खुदबखुद फटकर आग पर काबू पा लेंगी। इसमें किसी व्यक्ति की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें