आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को घाटों के नजदीक तक छोड़ने और लाने के लिए शहर में 500 बसें चलाई की जाएंगी। शटल बसों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
बैठक में अपर मेलाधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, श्रीरामजी शरण शर्मा, एमडी परिवहन निगम रणवीर चौहान, जीएम उत्तराखंड परिवहन निगम दीपक जैन, सेक्टर मजिस्ट्रेट अजय वीर, योगेश मेहरा, माया दत्त जोशी, प्रेमलाल, सीओ कुंभ प्रकाश देवली, आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी, एआरटीओ प्रवर्तन सुरेन्द्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
कुंभ मेला क्षेत्र में पांच हजार लोगों का सत्यापन
कुंभ मेला की खुफिया इकाई ने अब तक पांच हजार बाहरी लोगों का सत्यापन कर लिया है। इसके साथ ही 850 होटल और धर्मशालाओं की भी जांच की गई है। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों चिन्हीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मेला नियंत्रण सभागार में पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना व पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने हरिद्वार व कुंभ मेला एलआईयू के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में कुंभ मेला की अभिसूचना इकाई की मंडलाधिकारी सुनीता वर्मा ने अभिसूचना इकाई की ओर से किये गए कार्यों का ब्योरा दिया।
एसएसपी अभिसूचना निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बाहरी व्यक्ति कोई भी रहता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आईजी एपी अंशुमान ने निर्देश दिए कि बीते मेलों में हुए विवादों, घटना, दुर्घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर ली जाए।