इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत वाहन की नंबर प्लेट स्कैन कर ली जाती है। चौराहों या क्रॉसिंग से जब यह एंबुलेंस गुजरती है तो कैमरा उसे स्कैन कर सिग्नल ग्रीन कर देता है। इसके बाद वाहन बिना किसी अवरोध के गंतव्य तक पहुंच जाता है। विदेशों में इसी सिस्टम से वाहन ग्रीन कॉरिडोर में दौड़ते हैं।
देहरादून से हरिद्वार तक बनाया जा रहा ग्रीन कॉरिडोर
महाकुंभ मेले के दौरान देहरादून से हरिद्वार तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर की खासियत यह है कि यहां पर वाहन को रेड कार्ड दिया जाएगा। यदि जरूरी हुआ तो वाहन पर इस रेड कार्ड को रख दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिसकर्मी खुद ही इस वाहन को रास्ता दिलवाएंगे।
महाकुंभ मेले के दौरान हाईवे पर भीड़ को देखते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसकी योजना पूरी हो गई है। शाही स्नान के दौरान हाईवे पर एक लाइन को खाली रखा जाएगा।
- संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला हरिद्वार