फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: शाही स्नान के दिन सुबह सात बजे के बाद हरकी पैड़ी पर स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

Tue, 16 Mar 2021 04:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • श्रद्धालुओं को आसपास के घाटों पर स्नान करने के लिए प्रेरित करेगी पुलिस  
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में 12 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान पर सुबह सात बजे के बाद आम श्रद्धालु स्नान नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को अन्य घाटों पर स्नान करने के लिए पुलिस प्रेरित करेगी। 

विज्ञापन


मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित बैठक में आईजी कुंभ व एसपी कुंभ नवनीत भुल्लर ने आगामी शाही स्नानों की तैयारियों को लेकर मेला पुलिस के जोनल, सेक्टर व थाना प्रभारियों की बैठक ली। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आईजी कुंभ ने कहा कि सभी घाटों, पार्किंग, डायवर्जन और मुख्य मार्गों पर सूचना बोर्ड लगवाने का काम जल्द शुरू करा दिया जाए। इसके साथ ही हरकी पैड़ी पर हर समय गहन चेकिंग सोमवार की शाम से ही शुरू करवा दी गई है। शाही स्नान के दिन श्रद्धालु सुबह 7 बजे से हर की पैड़ी पर स्नान नहीं कर सकेंगे।

इसलिए उन्हें आसपास के घाटों पर स्नान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को बताएंगे कि नमामि गंगे और अन्य सभी घाटों का स्नान किया जाए। उन्होंने कहा कि बैरागी क्षेत्र में बैरागी अखाड़ों के लिए जगह दी जाएगी। इसलिए पिछले शाही स्नान में बैरागी पार्किंग में पार्क हुए वाहन के लिए भी इस बार गौरीशंकर पार्किंग में व्यवस्था पहले से बना ली जाए। इसके साथ ही हाईवे पर जितने भी घाट हैं उन्हें भी श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए इस्तेमाल करें। शाही स्नान के दौरान हरकी पैड़ी के आसपास के घाट जितने अधिक इस्तेमाल होंगे उतना ही हरकी पैड़ी पर भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन


मेला प्रशासन के माध्यम से जो भी कार्य कराए जाने हैं या पहले से चल रहे कार्यों को समय से पूरा किया जाना है तो ऐसे कार्यों की सूची बना कर तुरंत भेजी जाए। जहां-जहां पैदल या वाहन यातायात को डायवर्ट किया जाना है वे स्थान चिह्नित कर के जरूरत के हिसाब से बैरिकेड्स और रस्से मंगवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आयोजित होने वाला यह सबसे बड़ा आयोजन है। इसलिए किसी भी प्रकार की ढिलाई न की जाए।

विज्ञापन

मेला क्षेत्र की 27 पार्किंग की हुई ड्रोन मैपिंग

कुंभ मेला क्षेत्र की पार्किंग में समस्याएं क्या हैं और उनको कैसे दूर किया जाए, इसके लिए कुंभ मेला पुलिस ने 27 पार्किंग की ड्रोन मैपिंग करा ली है। ड्रोन मैपिंग के बाद पार्किंग से जुड़ी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसमें वाहनों के प्रवेश और निकासी से लेकर उनके खड़े होने की व्यवस्था शामिल होगी। 

महाकुंभ मेला की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की रहती है। वाहनों को खड़ा करने और उसके बाद वापस जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेला आईजी संजय गुंज्याल ने मेला क्षेत्र की 27 पार्किंग स्थलों की ड्रोन मैपिंग कराई है। रुड़की की एक निजी कंपनी से ड्रोन मैपिंग कर नक्शा तैयार कराया गया है। नक्शे के आधार पर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

ड्रोन मैपिंग से होंगे ये कार्य
ड्रोन मैपिंग से पता लगाया जाएगा कि पार्किंग में जगह कितनी ऊबड़-खाबड़ है। इसके बाद मैप देखकर पार्किंग की समस्याएं दूर की जाएंगी। इसके अलावा शौचालय, प्रवेश द्वार और  निकासी द्वार बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 

कुंभ मेला क्षेत्र में 27 पार्किंगों की ड्रोन मेपिंग कराई गई है। ड्रोन मैपिंग के कई फायदे हैं। इससे क्षेत्रफल समेत अन्य कमियां जो पूरी होनी है उस पर काम होना है।
-शाद इब्राहिम, कंट्रोलर ड्रोन मैपिंग

-ड्रोन मैपिंग से पार्किंगों में होने वाली व्यवस्थाओं को पूरा किया जाएगा। वहीं यह भी पता चल सकेगा कि कितनी छोटी गाड़ियां और कितनी बड़ी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी।
-संजय गुंज्याल, आईजी, कुंभ मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें