फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2021: प्रमुख स्नान पर्वों के लिए ट्रेन से हरिद्वार आ रहे हैं तो साथ लानी होगी कोविड रिपोर्ट  

Fri, 12 Feb 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • आधुनिक कंट्रोल रूम के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश 
  • कहा, आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को भिजवाया जा रहा मैसेज
विज्ञापन
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख स्नान पर्वों के लिए यदि आप ट्रेन से तीर्थनगरी हरिद्वार आ रहे हैं तो आपको अपने साथ कोरोना की रिपोर्ट लानी होगी। वहीं रेलवे विभाग प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद ही अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे पहले कुंभ स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बनाए गए आधुनिक कंट्रोल रूम के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने कहा कि कुंभ मेले के लिए अब कोई भी स्पेशल ट्रेन प्रदेश सरकार के अगले आदेशों तक नहीं चलेगी। सरकार के आदेशों के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु ट्रेन से हरिद्वार आएगा, वह अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आएगा। जो रिपोर्ट नहीं लेकर आएगा, उसे स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कुंभ मेला 2021: अधिसूचना पर दो दिन में होगा निर्णय, कुंभ की अवधि होगी कम
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां से यात्रियों को ट्रेन आने पर छोड़ा जाएगा ताकि स्टेशन व प्लेटफार्म पर भीड़ की स्थिति न हो। उन्होंने बताया कि कोरोना रिपोर्ट के लिए रेलवे की सहायक संस्था आईआरसीटीसी द्वारा भी लोगों को मैसेज भिजवाए जा रहे हैं कि यदि वे हरिद्वार जाते हैं तो अपनी कोरोना रिपोर्ट साथ लेकर जाएं। इस दौरान प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा, सीनियर डीओएम नवीन कुमार, एडीआरएम एनएन सिंह और सीएमआई बीएस रावत मौजूद रहे। 

विज्ञापन

10 रेलवे स्टेशनों पर तीसरी आंख से नियंत्रित की जाएगी भीड़

कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही 10 रेलवे स्टेशनों पर नजर रखी जा सकेगी। हरिद्वार से ही अन्य स्टेशनों पर होने वाली भीड़ के बारे में बताकर वहां भीड़ नियंत्रित कराई जाएगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 24 एलईडी लगाकर भव्य कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। 

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कुंभ मेले को लेकर हाईटेक व्यवस्था रेल प्रशासन द्वारा की गई है। इस कंट्रोल रूम से हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला,योगनगरी ऋषिकेश, ऋषिकेश, लक्सर, पथरी, एक्कड़, एथल, एवं ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही मुरादाबाद से भी नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में परिचालन कंट्रोल, वाणिज्य कंट्रोल, आरपीएफ कंट्रोल एवं विद्युत कंट्रोल के अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। 

कुंभ को लेकर यह होगी स्टेशन पर व्यवस्था 
- स्टेशन पर प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। 
- प्रवेश गेट के पास सड़क मार्ग पर इनक्लोजर के अनुसार कलर कोडिंग की गई है।
- स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार के वहां के लाने एवं खड़ा करने की अनुमति  नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें