मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से शनिवार को जारी की गई मानक प्रचालन प्रक्रिया या एसओपी में यह साफ कर दिया गया है कि हरिद्वार महाकुंभ मेला क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
हरिद्वार कुंभ मेला की अधिसूचना प्रदेश सरकार की ओर से फरवरी माह में जारी की गई थी। इसमें चार जिलों के कुछ-कुछ हिस्सों को लेकर मेला क्षेत्र घोषित किया गया था और मेला अवधि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक की घोषित की गई थी।
शनिवार को जारी एसओपी में यह साफ कर दिया गया है कि इस अधिसूचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
संत छावनियां छोड़कर अपने-अपने प्रदेशों और शहरों में रवाना
श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े की छावनियां शनिवार को खाली हो गईं। कल्पवास पर आए संत छावनियां छोड़कर अपने-अपने प्रदेशों और शहरों में रवाना हो गए। जूना और उसके सहयोगी अखाड़ों की छावनियां भी रविवार से खाली होनी शुरू हो गईं हैं।