भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बरात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी।
बरात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी हुई है।
प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया
रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल
प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल
गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली
शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया