फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2021: हरिद्वार कुंभ के लिए चलेंगी 200 रोडवेज बसें, बनाए जा रहे छह अस्थायी बस स्टैंड

Fri, 22 Jan 2021 02:12 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परिवहन निगम प्रबंधन ने बनाई रणनीति, सीएनजी बसें भी सड़कों पर उतारने की तैयारी
  • हरिद्वार में तीर्थयात्रियों के लिए बनाए जा रहे हैं छह अस्थायी बस स्टैंड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार महाकुंभ में विभिन्न राज्यों के लिए परिवहन निगम 200 बसें चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हरिद्वार कुंभ के सहायक महाप्रबंधक को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पर ही बसों के फेरे निर्भर करेंगे। माना जा रहा है कि लंबे समय से घाटे में चल रहे परिवहन निगम के लिए कुंभ संजीवनी लेकर आएगा।

विज्ञापन


महाप्रबंधक तकनीकी एवं संचालन दीपक जैन ने बताया कि कुंभ के लिए फिलहाल 200 रोडवेज बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन बसों के संचालन के लिए हरिद्वार में छह अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इनमें ऋषिकुल में 2, दक्ष मंदिर के पास, धीरवाली, बैरागी कैंप और गौरी शंकर में एक-एक बस स्टैंड बनाया जाएगा। इनका काम 15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2021: शाही स्नान के दिन हरिद्वार में वीआईपी मेहमानों की एंट्री रहेगी बैन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे बसों की संख्या बढ़ती जाएगी। महाकुंभ में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के लिए बसें चलाने की योजना है।

दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी सीएनजी बसें
परिवहन निगम ने दून से दिल्ली रूट पर संचालन के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से पांच बसें लीज पर ली हैं। इन बसों के संचालन से परिवहन निगम को प्रति किलोमीटर छह रुपये की बचत हो रही है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि इन बसों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। जल्द ही कुछ और बसें लीज पर लेने की योजना है।
विज्ञापन


बसेगा महामंडलेश्वर नगर
आगामी कुंभ में गौरीशंकर द्वीप के निकट महामंडलेश्वर नगर बसाया जाएगा। मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेला और विभागीय अधिकारियों के साथ गौरीशंकर द्वीप का निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने कहा कि गंगा तट पर महाकुंभ और माइथोलॉजी की थीम से संबंधित सैंड आर्ट की प्रतियोगिता कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें