फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Tue, 05 Jan 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को मतगणना जारी रही।
विज्ञापन


इसमें जिला पंचायत की 47 सीटों पर सभी राजनीतिक दल बहुमत का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसके दावे में कितना दम है, इसका खुलासा मंगलवार को होगा। मतगणना के बाद ही यह तय हो सकेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा।

जिला पंचायत की 47 सीटों के लिए कुल 850 उम्मीदवार हैं और सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने भी प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। साथ ही जिला पंचायत की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों के साथ ही दलों की ओर से भी जोर आजमाइश की जा रही है।
विज्ञापन


मतगणना से पहले तक सभी दल जीत के प्रति आशान्वित हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज अपने पाले में होने का दावा कर रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार के अनुसार जिला पंचायत में उनकी पार्टी के 20 से 25 सदस्य जीतेंगे।

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार चौधरी राजेंद्र सिंह के अनुसार कांग्रेस के कम से कम 20 सदस्य जिला पंचायत में जीतेंगे। दावे में बसपा और कांग्रेस से भाजपा भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के अनुसार उन्हें 20 जिला पंचायत की सीटें जीतने की उम्मीद है, यानी सभी दल जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आश्वस्त हैं, लेकिन हकीकत क्या है इसका फैसला जनता की ओर से किए गए मतदान से होगा, जिसकी गणना मंगलवार की सुबह से आरंभ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें