फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम अंग और उपकरण को यहां कराएं पंजीकरण

Tue, 05 Jan 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 जनवरी को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले शिविर के लिए मंगलवार से पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन


भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीम शिविर में दिव्यांगों की मदद करेगी। दिव्यांगों की जरूरत के मुताबिक कृत्रिम अंगों और अन्य उपकरणों की सूची तैयार की जाएगी। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दिव्यांगों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर उपयोगी परामर्श और औषधियां देंगे।

दस जनवरी को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में दिव्यांगों (विकलांगों) की जरूरतों को समझने और सुविधानुसार कृत्रिम अंग व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला शिविर आयोजित कर रहा है। शिविर में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों की नाप-जोख, अन्य जरूरतों का मूल्यांकन और निशुल्क स्वास्थ्य जांच और औषधि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम कृत्रिम अंगों के लिए दिव्यांगों के हाथ-पैरों की नाप-जोख करेंगे। इसके अलावा अन्य जरूरतों के मुताबिक रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टिक के लिए सूची तैयार की जाएगी।

विकलांगता प्रमाण पत्र लाना जरूरी
शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रत्येक बुधवार को सीएमओ कार्यालय में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी, जो मौके पर ही दिव्यांगों की जांच कर विकलांगता प्रमाण पत्र वितरित करेगी।

फ्री हेल्थ चेकअप का मिलेगा लाभ
दिव्यांगों के साथ ही शिविर का आम लोग भी लाभ उठा सकते हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उपयोगी परामर्श और दवाएं देंगे। अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि आंख, नाक, कान, दांत, हड्डी, मेडिसिन, साइकेट्री और त्वचा समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

उनको सामान्य दवाएं भी अस्पताल की ओर से निशुल्क दी जाएंगी। लोग एक ही जगह पर सभी तरह की जांचें निशुल्क करवा सकेंगे।

करके देखिये, अच्छा लगता है...
अमर उजाला फाउंडेशन आप सभी से इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान करता है। अपने आसपास या परिचिति किसी दिव्यांग व्यक्ति का प्रमाण पत्र बनवाकर या उसे शिविर तक पहुंचाकर आप उसकी सहायता कर सकते हैं।

बुधवार को सीएमओ कार्यालय में जाकर दिव्यांगों का विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाना ना भूलें। अभियान से जुड़ने या अन्य किसी जानकारी के लिए आप 9760757378 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन कराएं और जरूरत बताएं
शिविर के लिए मंगलवार से फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। आप अपराह्न दो से चार बजे के बीच अमर उजाला के फोन नंबर 0135-2720378 पर कॉल कर पंजीकरण करवा सकते हैं। फोन करने के बाद आपको दिव्यांग का नाम, उम्र, पता, जरूरत (कृत्रिम अंग, बैसाखी, व्हील चेयर इत्यादि) और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें