आखिर कैसे पहुंचा बैरक तक मोबाइल?
विचाराधीन बंदी से मोबाइल फोन मिलने पर जेल प्रशासन के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जेल में कड़ी सुरक्षा और बंदियों से मिलने आने वालों की तलाशी के बाद भी बैरक तक फोन पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप है। इससे जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल में पूर्व में भी बंदियों के पास मोबाइल फोन मिलने के मामले सामने आ चुके हैं।