दिल्ली के कारोबारी से रंगदारी के रूप में सोने की चैन मांगने वाले गैंगस्टर इंतजार उर्फ भूरा को टिहरी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि उसके साथी नावेद की बैरक भी बदल दी गई है। इसके साथ ही जेल की बैरकों में तलाशी अभियान चलाया गया है।
इसके साथ ही सोमवार को जेल अधीक्षक शिव मूरत सिंह ने जेल की बैरकों में तलाशी के लिए अभियान चलाया। वह खुद हर बैरक में पहुंचे और बंदियों का सामान हटवाकर जांच कराई।
गेट पर भी हुई कड़ी चेकिंग
बंदियों से मिलने के लिए आने वाले मिलाईदारों की भी गहनता से चेकिंग की गई। इसके साथ ही उनके द्वारा लाए गए सामान को खुलवाकर देखा गया। जेल गेट पर तैनात लोगों को जेल कर्मचारी हिदायत भी देते हुए नजर आ रहे थे।
इंतजार उर्फ भूरा को टिहरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं नावेद की बैरक बदल दी गई है। जेल में रोजाना तलाशी अभियान भी चलाया जाएगा।
-शिवमूरत सिंह, जेल अधीक्षक, हरिद्वार।