फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शादी में घराती और बरातियों में चले लात-घूंसे...हनीमून से पहले ही हवालात पहुंचा दूल्हा

Fri, 24 Feb 2023 12:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दूल्हे के हवालात पहुंचने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात खड़खड़ी क्षेत्र के ही हिल बाईपास निवासी प्रिंस यादव की बरात आई थी। वहां कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
दूल्हे समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में शादी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले। रात में मामला शांत होने के बाद दिन में फिर बवाल हो गया। दूल्हा भी लड़ाई में कूद पड़ा। पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड: GST चोरी पर पहली बार राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा, तीन शहरों में हुई कार्रवाई

पार्टी से पहले दूल्हे के हवालात पहुंचने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात खड़खड़ी क्षेत्र के ही हिल बाईपास निवासी प्रिंस यादव की बरात आई थी। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन पक्ष के युवकों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर देखते ही देखते दोनों में लात-घूंसे चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद लौट गई थी बरात
रात में ही मेहमानों और जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत करा दिया। शादी के बाद फिर बरात भी घर लौट गई, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह फिर से दोनों पक्ष के युवक भिड़ पड़े। दोनों पक्षों के बीच इस विवाद में दूल्हा भी कूद गया। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

इसके बाद पुलिस ने दूल्हा प्रिंस यादव सहित दोनों पक्षों के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अनिल चौहान ने बताया, प्रिंस यादव उसके भाई विपिन यादव, हर्ष गोस्वामी निवासीगण खड़खड़ी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें