कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक और किशोरी दोनों का प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी की करने की जिद परिजनों से कर रहे थे। परिजनों ने किशोरी के नाबालिग होने की बात कहते हुए शादी से मना कर दिया था।
इसके बाद से दोनों नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले जांच की जा रही है।