मासूम के पिता की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में रामतीरथ यादव और राजीव कुमार अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी हैं। राजीव ने पुलिस की पूछताछ में खुद को बेकसूर बताया है। हालांकि, पुलिस को राज्य फोरेंसिक अनुसंधान प्रयोगशाला से रिपोर्ट का इंतजार है।
रिपोर्ट से पुष्टि हो जाएगी कि मासूम के साथ दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में राजीव ने बताया कि घटना के दिन वह घबरा गया था। कॉलोनी के लोग आक्रोशित थे, इसलिए जान बचाने के लिए भाग गया। एक लाख का इनाम घोषित होने पर उसे खुद के एनकाउंटर का डर भी था। पुलिस की तफ्तीश में कई सवालों की गुत्थी सुझलेगी।