फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: खिलौने के गोदाम में लगी आग, डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद पाया काबू, लाखों का सामान जला

Thu, 10 Sep 2020 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फायर कर्मियों ने डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में मोती बाजार स्थित निंबू घेर में बृहस्पतिवार को खिलौने के गोदाम में आग से कई लाख का माल जल गया। आग की लपटों के कारण पास में रहने वाले रिहायशी इलाकों में अफरातफरी मच गई। फायर की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोती बाजार में स्थित निंबू घेर में यशपाल पंजवानी का खिलौने का गोदाम है। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक और फायर कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

कुछ देर में आग की लपटे निकली तो अफरा तफरी मच गई। कुछ देर में मौके पर काफी लोगों का जमघट लग गया। फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। धुएं के कारण भी लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली अमरजीत सिंह ने बताया कि आग पर करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद काबू पाया जा सका। आग में खिलौने व्यापारी का काफी नुकसान हुआ है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें