फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2020: 11 हजार श्रद्धालु कर चुके केदारनाथ, मद्महेश्व व तुंगनाथ के दर्शन

Thu, 10 Sep 2020 08:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरेाना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच संचालित यात्रा में केदारनाथ समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में चार माह में 11 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मानसून की रफ्तार थमने अब भक्तों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ में 12 जून से नौ सितंबर तक 7106 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर में 11 मई से अभी तक 417 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ में 20 मई से अभी तक 3015 यात्री दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं केदारनाथ में कपाटोद्घाटन के बाद से बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं द्वारा अभी तक 571 ऑनलाइन पूजाएं कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


कार्याधिकारी देवस्थानम बोर्ड केदारनाथ मंदिर एनपी जमलोकी का कहना है कि कोरोना के बीच यात्रा का संचालन सीमित चल रहा है। केदारनाथ समेत द्वितीय व तृतीय केदारनाथ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने से रौनक बनी हुई है। अभी तक इन धामों में 11 हजार से अधिक शिव भक्त दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें