एक हजार सफाईकर्मियों ने दो दिन में हटाया आठ हजार मीट्रिक टन कूड़ा
कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद स्वच्छता की चुनौती को स्वीकार्य कर नगर निगम और एचआरडीए ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। बुधवार देर शाम से शुरू हुई सफाई में शुक्रवार शाम तक गंगा के घाटों और कांवड़ पटरियों के कुछ हिस्से से कुल 8000 मीट्रिक टन कूड़ा साफ किया गया। इसी तरह कांवड़ में जो नियमित कचरा साफ किया गया इसमें सतन प्रतिदिन 5000 से 6000 मीट्रिक टन कूड़ा निकला। इसमें कुल 1000 कर्मचारी लगाए गए हैं।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में निकले कचरे को। परिवहन स्थलों से लगभग 3000 मीट्रिक टन कचरा उठाया जाना है। इसके लिए 23 बड़े वाहनों के अलावा 725 नगर निगम की और छोटे वाहन लगाए गए। इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली 11, टिपर 2, स्प्रे टैंक 2, जेसीबी 2 के अलावा सराय प्लांट तक कूड़ा लेकर जाने के लिए अलग से ट्रैक्टर ट्रॉली 1 और ट्रैक्टर लोडर 2 लगाए गए हैं। इसके अलावा हायर की गई एजेंसी केएल मदन की ओर से भी सीएनजी के तीन वाहनों को संचालित किया जा रहा है। इनमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अलावा सीएनजी टिपर 13, लोडर 2, ट्रैक्टर ट्रॉली 4 लगाए गए हैं।
वहीं एचआरडीए ने अपने साधन और संसाधन से कांवड पटरियों और ओम पुल पर सफाई की। यह अभियान शंकराचार्य चौक से गुरुकुल महाविद्यालय तक सफाई अभियाान चलाया। सफाई अभियान का नेतृत्व प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव, मनीष सिंह ने किया। सुबह 7.00 बजे से शुरू हुई सफाई में निकले कूड़े को सराय प्लांट भेजा गया।