फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : नए सिरे से होगा जिला और क्षेत्र पंचायतों का परिसीमन, शासन ने जारी किया आदेश

Tue, 04 Aug 2020 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के नए सिरे से परिसीमन का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है, यह भी तय कर दिया गया है कि परिसीमन का काम दो नवंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई ग्राम पंचायतें नई बनी हैं और इससे पहले कुछ ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में मिलाया गया था। इस वजह से नए सिरे से परिसीमन किया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने परिसीमन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

दो नवंबर से 09 नवंबर तक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, 10 नवंबर को प्रकाशन होगा, 11 से 17 नवंबर के बीच आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी और 18 से 21 नवंबर के बीच आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 23 नवंबर को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


शुरू हुई तैयारी

- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे और सीडीओ तथा पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी इसमें सदस्य होंगे।
- जिला पंचायत में मैदानी क्षेत्रों में 50 हजार तक की जनसंख्या वाले विकासखंडों में दो सदस्य चुने जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र में यह मानक 24 हजार की जनसंख्या का है।
- क्षेत्र पंचायत के लिए मैदानी क्षेत्रों में 50 हजार तक की जनसंख्या वाले विकासखंडों में 20 निर्वाचन क्षेत्र होंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में 25 हजार तक ग्रामीण जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 20 निर्वाचन क्षेत्र का मानक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें