फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-दून ट्रैक 11 घंटे के लिए बंद, रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

Fri, 01 Jul 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
ट्रैक को गार्डर बदलने के लिए बंद किया गया है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार-देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक में गार्डर बदलने को 11 घंटे के लिए ट्रैक बंद कर दिया गया है। इस दौरान छह गाड़ियां रद्द रहेंगी। देहरादून से चलनी वाली तीन ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली नौ गाड़ियों का हरिद्वार स्टेशन से संचालन किया जाएगा। यहीं से इन ट्रेनों को रवाना भी किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल ने ट्रैक के बीच काम की अनुमति दे दी है। इसके लिए शुक्रवार रात 12 बजकर 40 मिनट से शनिवार दोपहर 11:40 तक ट्रैक बंद किया गया है। इन 11 घंटों में मोतीचूर व भीमगोड़ा रेलवे पुलों पर गार्डर बदलने का काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले वर्ष 2010  में हरिद्वार और देहरादून के बीच रेलवे पुलों की स्थिति में सुधार किया जाना था। लेकिन ट्रैक बंद करने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। 
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुई रद्द 
देहरादून से सहारनपुर तक चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस-54341, सहारनपुर से देहरादून तक चलने वाली गाड़ी सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-54342 को रद्द किया गया है। ऋषिकेश से हरिद्वार और हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलने वाली चार पैसेंजर गाड़ियां को रद्द किया गया है।

यह गाड़ियां देहरादून से चलेंगी लेट 
देहरादून से चलने वाली जनशताब्दी-12056 अपने निर्धारित समय सुबह 5:10 मिनट से 4 घंटे 20 मिनट लेट साढ़े नौ बजे चलेगी। दून इंदौर एक्सप्रेस-14318 सुबह 5:50 से 4 घंटे 40 मिनट लेट 10:30 पर देहरादून से चलेगी। बांद्रा एक्सप्रेस-19020 अपने निर्धारित समय  सुबह 10:30 से 30 मिनट लेट 11 बजे देहरादून से रवाना होगी।

इन ट्रेनों का संचालन होगा हरिद्वार से
हरिद्वार से आगे जाने वाली गाड़ियों को शनिवार को हरिद्वार में रोका गया। रेलवे के समय के अनुसार शनिवार सुबह 2:55 पर काठगोदाम से देहरादून तक चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस-14119 को हरिद्वार स्टेशन पर रोका गया। नई दिल्ली से देहरादून तक चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस-12205 को सुबह चार बजे रोका गया। बनारस से देहरादून तक चलने वाली जनता एक्सप्रेस- 14265 को, हावड़ा से देहरादून तक चलने वाली दून एक्सप्रेस-13009, दिल्ली से देहरादून तक चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस- 14041, जम्मू से ऋषिकेश तक चलने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस-14610, अमृतसर से देहरादून तक चलने वाली लौहरी एक्सप्रेस-14632, मदुरैई से देहरादून तक चलने वाली मदुरैई एक्सप्रेस-12688, दिल्ली से ऋषिकेश तक चलने वाली पैसेंजर- 54471 को गाड़ियों के हरिद्वार पहुंचने पर यहीं रोका गया। शनिवार को हरिद्वार स्टेेशन से इनका संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


ऋषिकेश रूट रहेगा बंद
शनिवार 11 घंटे के ब्लॉक लेने के बाद भी ऋषिकेश कोई गाड़ी नहीं जाएगी। ऋषिकेश की चार पैसेंजर (54482, 54483, 54484 व 54485) रद्द कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें