फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आंधी-तूफान से हरिद्वार-दून रेलमार्ग बाधित, ट्रैक पर गिरा पेड़, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Sat, 30 May 2026 05:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आंधी-तूफान से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।रेलवे कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल रेलमार्ग बाधित बना हुआ है।
 
विज्ञापन
ट्रेन का संचालन बाधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार और देहरादून के बीच रेलमार्ग पर आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशालकाय पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ के ट्रैक पर गिरने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल रेलमार्ग बाधित बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  हादसों का काला दिन, अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और ट्रैक को जल्द से जल्द सुरक्षित कर संचालन बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें