फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Yatra: जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किल, कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन

Sat, 30 May 2026 05:02 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

यात्रा मार्ग पर बार-बार जाम लगने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। तीन दिन के सफर में दस दिन लग रहे हैं। 
विज्ञापन
जोशीमठ में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दोनों बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए ज्योतिर्मठ में गेट सिस्टम लागू किया गया है। क्योकि  मारवाड़ी से आगे सड़क की स्थिति खराब होने के चलते बार-बार जाम लग रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के द्वारा गेट सिस्टम लागू किया गया है लेकिन वाहनों का दबाव इतना है कि यदि एक घंटे तक वाहनों को रोका जा रहा है तो पांच से छह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइने लग रही है।

धाम पहुंचने से पहले जाम ले रहा श्रद्धालुओं का इम्तिहान

चारधाम यात्रा चरम पर है लेकिन यात्रा मार्ग पर कई जगह संकरी सड़कें और रास्ता ठीक नहीं होने के कारण बार-बार जाम लग रहा है। ऐसे में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। चारधाम यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों का भी यात्रा का शेड्यूल गड़बड़ा रहा है। लोगों के तीन दिन के सफर में दस दिन लग रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास हर सीट से लेकर बूथ तक की जमीनी रिपोर्ट, देखकर सभी नेता रह गए चकित

यात्रा पर पटना से आए अमित कुमार ने बताया कि कदम-कदम पर जाम लग रहा है। तीन दिन के सफर में दस दिन लग गए हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क किनारे वाहन खड़े किए गए हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति बन रही है। वहीं धनंजय कुमार ने बताया कि लगा था एक सप्ताह में यात्रा आसानी से पूरी हो जाएगी लेकिन अभी तक 12 दिन हो चुके है और घर पहुंचते-पहुंचते 15 दिन बीत जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें