गंगा रक्षा के लिए अनशन पर बैठे मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवांनद सरस्वती की तबीयत खराब हो गई है। वह विगत 10 मार्च से अनशन पर बैठे हैं।
स्वामी शिवांनद गंगा की रक्षा के लिए आमरण अनशन करने वाले स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद, साध्वी पद्मावती और आत्मबोधानंद के संकल्प को बल प्रदान करने के लिए अनशन पर बैठे। इससे पहले आमरण अनशन कर रहे ब्रह्मचारी आत्मबोध आनंद को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।