फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: यूपी के युवक ने हरिद्वार की युवती से किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 18 Mar 2023 01:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

युवती का आरोप है कि युवक ने घर आकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसमें वह दो बार गर्भवती भी हुई। आरोप है कि युवक ने दोनों बार युवती का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक मूलरूप से जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का निवासी है।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: आरोपियों को पेशी के लिए ADJ कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

युवती का आरोप है कि उसकी जान-पहचान बीते वर्ष युवक के साथ हुई थी। जान पहचान बढ़ी तो घर में आना-जाना भी शुरू हो गया। आरोप है कि उनके बातों में फंसाकर शादी करने का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के घर में आकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसमें वह दो बार गर्भवती भी हुई। आरोप है कि युवक ने दोनों बार युवती का गर्भपात करा दिया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उससे किनारा करना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी जुबेर अहमद निवासी पिरांना, छितोनिया जिला लखीमपुर खीरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें