फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, थप्पड़ का बदला लेने के लिए बेरहमी से की थी दोस्त की हत्या

Tue, 14 Oct 2025 05:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: दोनों युवकों में शराब पीने के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से वार कर मार डाला।
विज्ञापन
दोस्त की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त रोहित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, एम्स ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम वह अपने दोस्त मृतक सौरभ के साथ महाडी स्थित देशी शराब के ठेके पर गए। यहां पर वे शराब पीने के बाद  वापस अंबेडकर नगर मार्केट बहादराबाद आए। यहां दोनों के बीच 1200 रुपये के लेन देन को लेकर आपस मे गाली-गलौज व हाथापाई हो गई थी। 

उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की होगी जांच, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में आई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमे मृतक सौरभ ने उसको थप्पड़ मार दिया। सौरभ से बदला लेने की नियत से वह अपने घर से चाकू लेकर सौरभ के घर गया और सौरभ पर चाकू से कई बार वार किए। जिससे सौरभ लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। इसी बीच एम्स ले जाते समय युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें