फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: खेल रही छह साल की बच्ची को बहलाकर कमरे में ले गया किशोर, फिर चुन्नी से हाथ-मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

Fri, 06 Sep 2024 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: आरोप है कि किशोर ने बच्ची को कमरे के अंदर ले जाकर उसके हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। बच्ची के कई घंटे तक घर न लौटकर आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। 

Dehradun: सार्वजनिक स्थान पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं आठ महिलाएं, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...

विज्ञापन

आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

मामले में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल करा बयान दर्ज करा लिए गए हैं। फरार आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है।
- निहारिका सेमवाल, सीओ लक्सर
विज्ञापन

कूड़ा डालने आई किशोरी से छेड़खानी की

पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के पास कूड़ा डालने आई एक किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। भाई के विरोध करने पर गाली-गलौज कर उससे मारपीट की। पुलिस ने मारपीट व पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री व छोटा बेटा तीन सितंबर को घर पर थे। किशोरी घर के बाहर जाकर कूड़ा डाल रही थी। तभी लक्की, आयुष, दीपू ने आकर उससे छेड़खानी और अश्लील हरकत की। ये देखकर छोटा पुत्र आया तो उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। तीनों को समझाने वह और पत्नी गए तो अश्वनी, अशोक ने भी उनसे मारपीट कर दी। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें