मामले में अधिक समय बीतने पर एसपी सिटी अब प्रताप सिंह को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंप गई। रानीपुर कोतवाल शांति कुमार गंगवार, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने टीम के साथ फिर से कई पहलुओं पर जांच करते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। सुराग मिलने पर टीम ने सोमवार की शाम आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसका एक महिला होमगार्ड से प्रेम प्रसंग था और वसीम उसे परेशान करता था। इसीलिए वसीम को रास्ते से हटाने के लिए उसने योजना बनाई।
लगातार उसकी रेकी कर रहा था। 18 जनवरी को जब वह बहादराबाद स्थित लैब से लौट रहा था तो उसने रास्ते में तमंचे से उसकी पीठ पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिला होमगार्ड की स्कूटी मांगकर लाया था और उसी से वारदात को अंजाम दिया। महिला होमगार्ड की कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। युवती अविवाहित थी और आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।