फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: भैरव मंदिर कॉलोनी में युवकों के बीच हुआ विवाद, एक को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा, वीडियो

Wed, 31 Dec 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान  उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई।
विज्ञापन
युवक को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की भैरव मंदिर कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक को उसके साथ वाले युवकों ने नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा। वहीं, किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात की है। कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान  उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई। इसके बाद कुछ युवकों ने अनुराग उर्फ बिट्टू निवासी लाटोवाली कनखल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घुसो से वार करते रहे।

इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें