फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पीएनबी का ATM लूटने हरियाणा से पहुंचे बदमाश, दो को पुलिस ने पकड़ा, यूट्यूब से सीखा था तरीका

Tue, 20 May 2025 04:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: एटीएम का शटर बाहर से बंद था। लेकिन उसमें से आवाज आ रही थी। तभी टीम ने कान लगाकर सुना तो अंदर से तेज खटपट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लूटने पहुंचे हरियाणा के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एटीएम के अंदर करीब 25 लाख रुपये थे। आरोपियों के पास से गैस कटर भी बरामद हुआ है। वहीं, एटीएम की रेकी कर फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि देर रात कनखल पुलिस गश्त करती हुए देशरक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी। तभी वहां पीएनबी के एटीएम के पास एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया। वहीं, एक आई-20 कार जगजीतपुर ब्रान्च के सामने खड़ी मिली। 

एटीएम का शटर बाहर से बंद था। लेकिन शक होने पर टीम ने कान लगाकर सुना तो अंदर से तेज खटपट की आवाज सुनाई दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया और फोर्स को बुलाया। टीम के आते ही शटर खोला तो अंदर दो व्यक्ति थे जो गैस कटर से एटीएम को काट रहे थे। वहां धुआं फैला हुआ था।
विज्ञापन


दोनों एटीएम को आधा काट चुके थे।  पुलिस ने दोनों बदमाशों कार्तिक राणा(25) पुत्र राजेन्द्र राणा निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा और धीरज(28) पुत्र जयपाल निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा को दबोच लिया। उनकी कार पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। 

Uttarakhand: महाकुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा...पुलिस ने ED से कम बनाए मुल्जिम, चार्जशीट की होगी समीक्षा

विज्ञापन

यूट्यूब से सीखा तरीका

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। इसलिए पैसों के लिए वह एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। इसका तरीका उन्होंने यू-ट्यूब से सीखा।  वे दो-तीन दिन पहले से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें