शनिवार को हरिद्वार और रुड़की में रहेंगे भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत शुक्रवार को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंच गए हैं और यहीं पर रात्रि प्रवास करेंगे। डॉ. भागवत सुबह गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। गायत्री परिवार ने अध्यात्म, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण, नशामुक्ति और समाज सुधार सहित अनेक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। दोपहर बाद वह रुड़की में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पूर्व में संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद आरएसएस प्रमुख रुड़की में ही रात्रि प्रवास करेंगे। रविवार सुबह को वह रुड़की से निकल जाएंगे।