फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां प्लास्टिक के कचरे से बनेगा खूबसूरत फर्नीचर, केंद्र ने जारी किए तीन करोड़

Wed, 05 Feb 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • सिडकुल में नौ को केंद्रीय मंत्री करेंगे प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट का शिलान्यास
  • ऐसा पहला सरकारी प्लांट होने का दावा
  • केंद्र ने जारी की तीन करोड़ की धनराशि
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : UNEP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण के साथ ही आम लोगों और पशुओं के लिए मुसीबत का सबब बने प्लास्टिक के कचरे से अब खूबसूरत और आकर्षक सामान बनाने की तैयारी है। केंद्र का पंचायती राज विभाग सिडकुल में प्लास्टिक री साइक्लिंग प्लांट लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए तीन करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। सिडकुल से सटे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास जमीन भी आवंटित कर दी गई है। आने वाली नौ फरवरी को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसका शिलान्यास करेंगे।

दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला सरकारी प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट होगा। पंचायती राज विभाग के निदेशक हरिचंद सेमवाल ने बताया कि सभी तरह के प्लास्टिक का अलग अलग चिह्नीकरण करके उसका निस्तारण यहां किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसलिए चुना गया है सिडकुल को

सेमवाल के मुताबिक प्लांट में ऐसी मशीनें लगेंगी, जिनके माध्यम से प्लास्टिक को अलग अलग छांटकर पहले उसका कच्चा दाना तैयार किया जाएगा और कच्चे दाने से प्लास्टिक का ऐसा ठोस माल तैयार किया जाएगा जो कुर्सी, मेज, डबलबेड, प्लास्टिक के दरवाजे आदि सामान बनाने के काम आएगा।

पंचायती राज विभाग के निदेशक के अनुसार सिडकुल के आसपास के क्षेत्र को प्लांट के लिए इसलिए चुना गया है, क्योंकि यहां फैक्ट्रियों से काफी प्लास्टिक  वेस्टेज निकलता है।

आसपास के गांवों को भी मिलेगा लाभ

यह प्लांट आसपास की ग्राम पंचायतों सलेमपुर, रावली महदूद, आन्नेकी, औरंगाबाद, बहादराबाद तथा आसपास के क्षेत्र की ग्राम सभाओं में निकलने वाले प्लास्टिक के कचरे का भी निस्तारण करेगा। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी बड़े पैमाने पर की जा रही है। 
- रमेश चंद त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें