फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद पटरी से उतरी व्यवस्था, 20 घंटे बंद रहा ब्रॉडबैंड

Tue, 04 Feb 2020 11:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रुड़की में बीएसएनएल से 31 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के तीन दिन बाद व्यवस्था पटरी से उतर गई। सोमवार को दोपहर तीन बजे से मंगलवार सुबह 11 तक ब्रॉडबैंड सेवा बंद रही, जिससे लोग परेशान रहे। 20 घंटे तक लोगों को इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं मिला। भले ही बीएसएनएल के अधिकारी इसे केबल के कटने के बाद आई परेशानी बताते रहे। 

विज्ञापन


बीएसएनएल के 31 कर्मचारी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद बीएसएनएल के कार्यालयों और एक्सचेंजों के आउटसोर्स के कर्मचारी काम देख रहे हैं। सोमवार को दोपहर तीन बजे अचानक बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड बंद हो गया। ब्रॉडबैंड बंद होने से उपभोक्ता बीएसएनएल के अधिकारियों को फोन घनघनाने लगे।

अधिकारी भी इंटरनेट बंद होने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाए। शाम को अधिकारी हरिद्वार के ब्रॉडबैंड की केबल कटने की बात कहते रहे। रातभर ब्रॉडबैंड नहीं चल पाया। मंगलवार को 11 बजे ब्रॉडबैंड सही हो पाया। वहीं बीएसएनएल के मंडल अभियंता विवेक कुुमार ने बताया कि हरिद्वार में ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) के कटने के कारण सोमवार को ब्रॉडबैंड नहीं चल पाया था। मंगलवार को 11 बजे व्यवस्था सुचारु कर दी गई थी। 
विज्ञापन


बीएसएनएल नेटवर्क नहीं होने से डाकघर में काम ठप

बड़कोट के मुख्य डाकघर में बीते पांच दिन से नेटवर्क की समस्या के चलते लेनदेन ठप पड़ा है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र सेवाओं में सुधार नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। डाकघर में बीते पांच दिन से खातों में लेनदेन के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बीते रोज ठकराल क्षेत्र से रुकमणी देई डाकघर में जमा पैसों के भरोसे खरीददारी के लिए बड़कोट आई थी।

देवल गांव निवासी महेश डोभाल का कहना है कि वे तीन दिन से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। जय हो ग्रुप के रणवीर सिंह, सुनील, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत आदि डाकघर की व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभारी पोस्टमास्टर कल्पना बडोनी ने बताया कि नेटवर्क की दिक्कत के कारण लेन देन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

विज्ञापन

आवास विकास का आधार कार्ड सेंटर बंद

आने वाले समय में रुड़की में आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने आवास विकास स्थित टेलीफोन एक्सचेंज पर चल रहा आधार कार्ड सेंटर बंद कर दिया है। वहीं डाक विभाग के सात कर्मचारियों के ट्रेनिंग में जाने के कारण वहां भी एक काउंटर बंद कर दिया गया है। 

करीब छह माह पूर्व तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल के आदेश पर बीएसएनएल ने आवास विकास स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में आधार कार्ड बनाने का सेंटर खोला था। इस सेंटर में कभी छह तो कभी 10 आधार कार्ड बनाए जाते थे। यहां पर लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ता था।

31 जनवरी को बीएसएनएल में एक साथ 31 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों का टोटा पड़ गया है। ऐसे में बीएसएनएल ने आवास विकास केसेंटर को अस्थाई समय के लिए बंद कर दिया है। वहीं डाक विभाग के सात कर्मचारियों के सहारनपुर में ट्रेनिंग पर जाने से भी दो काउंटर में से एक बंद कर दिया है। ऐसे में पूर्व में दी गई तारीख पर आधार कार्ड बनाने के लिए आने वालों का दबाव बढ़ने की पूरी संभावना है।

तहसील में कब खुलेगा आधार कार्ड सेंटर

डाक विभाग ने स्थानीय प्रशासन पर जनता की परेशानी न समझने का आरोप लगाया है। मुख्य पोस्टमास्टर ने रमेश दत्त रतूड़ी ने कहा कि एक साल से अधिक समय से तहसील स्थित आधार कार्ड सेंटर पर ताला लगा है। तहसील में आधार सेंटर को दोबारा खुलवाने के लिए स्थानीय प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। इससे जनता को परेशानी हो रही है। यदि डाकघर में कर्मचारियों की कमी हुई तो आधार कार्ड सेंटर को बंद कराने उच्च अधिकारियों को पत्र व्यवहार किया जा सकता है। इस बाबत एसडीएम गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि तहसील में आधार कार्ड सेंटर बंद क्यों है। इसकी जानकारी लेकर समाधान कराया जाएगा। 

31 जनवरी को बीएसएनएल के 31 कर्मचारियों के एक साथ सेवानिवृत्त होने से कर्मचारियों का टोटा पड़ा है। इसी कमी के कारण आधार सेंटर कुछ समय के लिए बंद करना पड़ रहा है। जल्द ही आउससोर्स एजेंसी के माध्यम से आधार कार्ड सेंटर को चलाया जाएगा। 
-विवेक कुमार, मंडलीय अभियंता, बीएसएनएल रुड़की

डाकघर के एक अप्रैल को मिलेंगे टोकन

मुख्य पोस्टमास्टर आरडी रतूड़ी ने बताया कि एक अप्रैल को आधार कार्ड के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इससे पहले जारी किए गए टोकन के आधार पर कार्ड को बनाए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें