कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर मिले फिरोज अंसारी पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर से पूछताछ की। उसने खुद को औषधि निर्माता बताया, लेकिन औषधि निर्माण के लिए आवश्यक किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया।
घर की तलाशी लेने पर 16 पेटी हलवा फौलादी, छह पेटी मेडिसिन रैपर, दो बोरी कच्चा माल, 20 कट्टे खाली प्लास्टिक डिब्बे और कैप्स, एक पेटी मेडिसिन लेबल, दो गैस सिलिंंडर, तीन हांडी और एक पिसाई मशीन बरामद हुई है।
आरोपी फिरोज शरीफी हर्बल कंपनी में ही काम करता था। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद अहबाबनगर में गोदाम किराये पर लेकर खुद दवाएं बनाकर लोगों को बेचने लगा। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।